Nalanda: बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आई। जहां एक महिला ने बीच सड़क अपनी पति की जमकर धुनाई कर दी। महिला को चप्पल से पिटाई करता देख आसपास के लोग दौड़कर किसी तरह दोनों को अलग किया। पति-पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। दरअसल बिंद, थाना क्षेत्र के जखौरा निवासी पिंकी देवी ने महिला थाना में पति संजय चौधरी के खिलाफ दूसरी शादी कर लेने का शिकायत दर्ज कराया था। इसी शिकायत पर दोनों पक्षों को आज थाना बुलाया गया था।
चप्पलों से पिटाई
थाना गेट पर ही पति को देखकर महिला आग बबूला हो गई और चप्पल खोलकर उसे पर टूट पड़ी। वहीं महिला के अन्य परिवार के सदस्यों भी ससुराल पक्ष के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर सड़क पिटाई करने लगे। एक दूसरे पर मारपीट करता देख पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करवाया। महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं बड़ी बेटी शादी करने की लायक हो गई है। बावजूद यह घर खर्ची नहीं देता है इसकी शिकायत उसने महिला थाना में की थी।
पुलिस में केस दर्ज
उधर, पति का आरोप है कि उसका गांव के एक युवक से अवध संबंध चल रहा था इसी संबंध के कारण 6 माह पहले वह उसके साथ फरार हो गई थी। कई बार आरजू विनती कर लौटने की बात कहीं पर जब वह नहीं लौटी। उसके बाद दो माह बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उधर, जब उसके प्रेमी का मन भर गया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुनः वह रहने के लिए दबाव बनाना चाहती है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि महिला की शिकायत पर महिला थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष को समझौता के लिए आज बुलाया गया था।
News Source; SM Hindi News Bihar
Comments
Post a Comment