खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय (जीवनी) | Khesari Lal Biography in Hindi

खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय (जीवनी) | Khesari Lal Biography in Hindi

खेसारी लाल यादव के बारे में कहें तो इनका बचपन सिवान, छपरा, बिहार में बिता बचपन में भैंस भी चराया करते थे कुछ बड़े हुए तो ये दिल्ली अपने पापा के वहां चले गए जहाँ इन्होने अपने पिता के साथ लिटी चोखा बेचते थे। उन दिनों की बात है खेसारी लाल यादव अपने काम से थोड़ा समय निकालकर गाना गा लेते थे। इनको छोटे मोटे शो पर गाने को मिल जाता था जिससे इनको कुछ और पैसे मिल जाते थे। कुछ दिनों तक ऐसे सिलसिला चलता है इसके बाद इन्होंने एक एल्बम बनाया “Saiyan Arab Gaile Na” जो बहुत फेमस हुआ, इसने खेसारी लाल यादव का पूरा जीवन ही बदल डाला और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ला खड़ा कर दिया।

गरीबी क्या होती है खेसारी लाल यादव से अच्छा इसके बारे में कोई नहीं जनता है इन्होने खुद कई बार अपने इंटरव्यू में अपने उन दिनों के बारे में बताया है जब वो दिल्ली में अपने पिता के साथ रहते थे। समय का खेल ऐसा की आज ये भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले हीरो बन रहे है, बताया जाता है की खेसारी लाल एक फिल्म का पचास लाख रुपया लेते है।

Khesari Lal Biography in Hindi – संछिप्त (जीवनी)

  • नाम – खेसारी लाल यादव
  • उपनाम – शत्रुघ्न यादव एवं हॉट स्टार
  • जन्म – 3 जुलाई 1986
  • जन्म स्थान – सिवान, छपरा, बिहार भारत
  • पिता का नाम – मंगरु लाल यादव, माता का नाम ज्ञात नहीं
  • पत्नी का नाम – चंदा देवी (Chanda Devi)
  • सन्तान – 2 ऋषव यादव (RishavYadav) कीर्ति यादव (Kriti Yadav)
  • काम पेशा – Bhojpuri Actor, Singer and Model
  • पसंदीदा खेल – क्रिकेट
  • पसंदीदा कार – फरारी, बुलट, 2 फॉर्चूनर, स्कार्पियो
  • पसंदीदा शौक – 4 से 6 लाख तक की सोने की चैन पहनना
  • मुंबई में 5 करोड़ का मकान है खेसारी लाल का।

Khesari Lal Biography in Hindi – भोजपुरी सिनेमा के धमकेदार और स्टार हीरो खेसारी लाल यादव को भोपुरिया समाज बहुत पसन्द करता है यह आज के भोजपुरिया समझ के सबसे बड़े और उभरते हुए कलाकार और हीरो है। इनका जन्म 3 जुलाई 1986 को सिवान, छपरा, बिहार में हुआ था इस समय (2020) यह 34-35 साल के हो रहे है।

इनके पिता का नाम मंगरु लाल यादव (Mangru Lal Yadav) और माता एक गृहणी है। खेसारी हिन्दू धर्म के अहीर जाति यादव से है। वर्ष 2012 में आयी भोजपुरी फिल्म “Saajan Chale Sasural” से भोजपुरी सिनेमा में प्रसिद्ध हुए थे। आज इनको भोजपुरी समाज ने सुपरस्टार बना दिया है। इनकी फिल्मों की शूटिंग ज्यादातर बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बंगाल में होती है कई फिल्मों में ये विदेशों में जाकर भी शूटिंग किये है। Khesari Lal Yadav Wiki, Age, Wife, Family, Biography & More…खेसारी लाल यादव का वो गाना जिसने इनको भोजपुरी दुनिया में आने का रास्ता दिया था “Saiyan Arab Gaile Na” कहा जाता है इसी एल्बम से खेसारी को बहुत सफलता मिली थी।

पढ़ाई लिखाई – स्कूली शिक्षा

खेसारी लाल यादव ज्यादा पढ़े लिखे तो नहीं है मगर वो एक बहुत अच्छे इन्सान है लोगों की मदत बहुत करते है। उन्होंने कई बार अपने समाज और देश की सेवा के लिए दान भी दिए है गाँव के उच्च प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई की उसके बाद हाई स्कूल किया बस उसके आगे की पढ़ाई नहीं कर सके। उनको बचपन से ही गाने का बहुत शौक था इसलिए वो पढ़ाई में उतना मन नहीं लगाते थे यही सब वजह और परिवार की कुछ समस्या के कारण वो आगे की पढ़ाई नहीं कर सके। आज वो अपने बच्चों को बहुत ही अच्छे स्कूल में पढ़ाते है ताकि उनके बच्चे खूब अच्छे से पढ़ सके।

खेसारी लाल भोजपुरी सुपरस्टार – सम्मान और पुरस्कार

2016 भोजपुरी का बेस्ट पॉपुलर एक्टर अवार्ड

2017 Dadasaheb Phalke Academy Award

2017 उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड UP Ratan Award


News By; SM Hindi News Bihar

Comments